दुखद वीडियो : चमोली में दर्दनाक हादसा । करंट फैलने से 15 की मौत, कई झुलसे

उत्तराखंड के चमोली में बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की […]

उत्तराखंड के चमोली में बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं।

इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है,वहीं सात लोग झुलसे हैं।  इनमें से दो गंभीर घायलों को एअरलिफ्ट किया जा रहा है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात में यहां रहने वाले केयर टेकर का सुबह फोन नहीं लग रहा था। जिसके बाद परिजनों ने साइट पर आकर खोजबीन की। तब सामने आया कि केयर टेकर की करंट लगने से मौत हुई है। सूचना मिलते ही परिजनों के साथ कई ग्रामीण भी साइट पर पहुंच गए। जब वह यहां पहुंचे तो पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस दौरान वहां दोबारा से करंट फैल गया। जिसकी चपेट में कई लोग आ गए।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि “चमोली में करंट लगने से कई लोगों के हताहत होने का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने की व्यवस्था भी की गई है जरूरत पड़ने पर हेलीकॉप्टर की सेवाएं भी ली जा रही हैं।इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं।ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने की कामना करता हूं।”

 

Also Read This

क्राइम: चार साल से बीमार थी पत्नी। पति ने किया कुछ ऐसा सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश 

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की संदिग्ध मौत के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए...

बड़ी खबर: सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 5 कोचिंग सेंटर सील। अब तक 12 पर हुआ एक्शन

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर संचालित हो रहे कोचिंग संस्थानों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है।...

Related Posts