पर्वतजन
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम
No Result
View All Result
पर्वतजन
No Result
View All Result
Home उत्तराखंड

पीएम के नक्शे कदम पर सीएम। अदरक की चाय पिलाकर बटोर रहे लोकप्रियता

June 18, 2024
in उत्तराखंड
पीएम के नक्शे कदम पर सीएम।  अदरक की चाय पिलाकर बटोर रहे लोकप्रियता
ShareShareShare

Advertisement
ADVERTISEMENT

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):– ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में मुख्यमंत्री ने मॉर्निंग वॉक के दौरान खिलाड़ियों की समस्याएं सुनी। उन्होंने बास्केटबॉल, फुटबॉल और हॉकी स्टिक के गुर भी सीखे। सी.एम.ने चाय बनाकर अपने मित्रों को भी पिलाई।
सी.एम.पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर देहरादून से चलकर नैनीताल पहुंचे। उनका परिवार भी पिछले कुछ दिनों से राजभवन में मेहमान था। आज सवेरे मुख्यमंत्री नैनीताल क्लब से साढ़े छह बजे बड़ा बाजार होते हुए फ्लैट्स मैदान पहुंचे।

उन्होंने फ्लैट्स मैदान में हो रहे सौन्दर्यकरण कार्यों का जायज़ा लिया। इसके बाद सी.एम.बास्केटबॉल कोर्ट गए जहां वो खिलाड़ियों से मिले और बास्केटबॉल कोर्ट की समस्याएं जानी। उन्होंने क्रीड़ाधिकारी से कोर्ट का जीर्णोद्धार करने को कहा। इसके बाद वो फुटबॉल खेल रहे नन्हें बच्चों से मिले और उनके साथ कुछ पास और किक आजमाई। उन्होंने बच्चों की फुटबॉल में हस्ताक्षर भी किये। उन्होंने इसके बाद देशभर से ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता खेलने आई टीमों से मुलाकात की। उन्होंने हरियाणा के खिलाड़ियों के हाल जाने और उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी। इसके बाद मुख्यमंत्री पंत पार्क फड़ में स्व.दीवान दा की चाय की दुकान में गए और उन्होंने खुद मसाला कूटकर चाय बनाई।

मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दोस्तों के साथ चाय पी और बिस्कुट भी खाए। उन्होंने अपने मित्रों के साथ पुराना समय याद कर साझा किया और लोगों की समस्याएं जानी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री को देख प्रयागराज से आए पर्यटकों ने भी उनके साथ फोटो खिंचाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों को प्रमोट करना है और प्रधानमंत्री के योग दिवस को सफल बनाना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ राज्यमंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, भाजपा नेता मंनोज जोशी, दयाकिशन पोखरिया, अखिलेश भट्ट आदि मौजूद रहे।


Previous Post

बाल्मीकि समाज ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 'सिर आंखों पर बैठाया'

Next Post

बड़ी खबर : शोरूम के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां जलकर स्वाहा…

Next Post

बड़ी खबर : शोरूम के बाहर खड़ी तीन गाड़ियां जलकर स्वाहा…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *






पर्वतजन पिछले २3 सालों से उत्तराखंड के हर एक बड़े मुद्दे को खबरों के माध्यम से आप तक पहुँचाता आ रहा हैं |  पर्वतजन हर रोज ब्रेकिंग खबरों को सबसे पहले आप तक पहुंचाता हैं | पर्वतजन वो दिखाता हैं जो दूसरे छुपाना चाहते हैं | अपना प्यार और साथ बनाये रखिए |
  • June 2025 की Top 5 Best-Selling 7-Seater Cars: Ertiga, Scorpio, Innova – जानें कौन रही No.1
  • Loan की EMI चूकने पर कैसे सुधारें CIBIL SCORE? जानिए 5 आसान तरीके
  • अजब-गजब: प्रधानमंत्री पोषण योजना में करोड़ों का घोटाला। आउटसोर्स कर्मचारी के खाते में पहुंचा सरकारी पैसा..
  • गुंडागर्दी: पर्यटकों ने पुलिस से की अभद्रता। वीडियो वायरल करने की दी धमकी ..
  • बड़ी खबर: दून में यहां 23 जुलाई तक बंद रहेंगे स्कूल। आदेश जारी..
  • उत्तराखंड
  • टेक
  • पर्वतजन
  • मौसम
  • वेल्थ
  • सरकारी नौकरी
  • हेल्थ
July 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
28293031  
« Jun    

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

No Result
View All Result
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सरकारी नौकरी
  • सरकारी योजनाएं
  • टेक
  • आधार कार्ड
  • हेल्थ
  • मौसम

© 2022 - all right reserved for Parvatjan designed by Ashwani Rajput.

error: Content is protected !!