Uttarakhand News: कोऑपरेटिव बैंक मैनेजर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत। जांच में जुटी पुलिस

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भुट्टोवाला रेलवे फाटक के करीब एक व्यक्ति की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन से कटने का ये हादसा इतना भयानक था कि व्यक्तिका शव दो हिस्सों में बट गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सायल की मोर्चरी में रखवाया […]

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भुट्टोवाला रेलवे फाटक के करीब एक व्यक्ति की रेल से कटकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन से कटने का ये हादसा इतना भयानक था कि व्यक्तिका शव दो हिस्सों में बट गया।
हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सायल की मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच में जुट गई।

बैंक मैनेजर के रूप में हुई पहचान

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना रात 10:00 बजे की है पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो उससे प्राप्त आईडी कार्ड से पता चला की मृतक उत्तराखंड कोऑपरेटिव बैंक में सीनियर ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत था, जिसकी पहचान वीरेंद्र दत्त बेलवाल के रूप में हुई।

संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,बैंक मैनेजर की मृत्यु संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस की शुरुआती जांच के दौरान मृतक के घर से टेबल पर रखी शराब की बोतल तीन गिलास और बेड पर कपड़े के तीन फंदे भी बरामद हुए हैं जिसके चलते पुलिस दुर्घटना के साथ-साथ हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही हैं।

सूचना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने बारीकी से जांच करते हुए सभी सामानों को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस घटनास्थल और घर से मिले सबूतों के आधार पर बारीकी से और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

Also Read This:

बड़ी खबर: होमस्टे से स्कूल यूनिफॉर्म में 2 नाबालिग छात्राएं बरामद,कमरे में युवकों की मौजूदगी से मचा हड़कंप

UKPSC Exam Calendar 2026: आयोग ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, देंखे 

बिग ब्रेकिंग :केंद्रीय कर्मचारियों के DA में 2% बढ़ोतरी, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को फायदा

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts