UKSSSC News: सहकारी निरीक्षक व सहायक विकास अधिकारी भर्ती में 45 अभ्यर्थियों का चयन, मेरिट लिस्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से सहकारी निरीक्षक वर्ग-02 और सहायक विकास अधिकारी (सह0) भर्ती 2025-26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आयोग ने लिखित परीक्षा और अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 45 अभ्यर्थियों के चयन की औपचारिक घोषणा कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट […]

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से सहकारी निरीक्षक वर्ग-02 और सहायक विकास अधिकारी (सह0) भर्ती 2025-26 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

आयोग ने लिखित परीक्षा और अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 45 अभ्यर्थियों के चयन की औपचारिक घोषणा कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।

16 नवंबर 2025 को हुई थी लिखित परीक्षा

आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, सहकारी समितियां, उत्तराखंड विभाग के अंतर्गत इन पदों के लिए लिखित परीक्षा 16 नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक कराई गई थी।

लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर रिक्त 45 पदों के सापेक्ष 1.5 गुना यानी 69 अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन (Document Verification) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। यह सूची 20 मार्च 2026 को आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी।

64 अभ्यर्थी हुए शामिल, 5 रहे अनुपस्थित

आयोग कार्यालय में 6 अप्रैल 2026 को अभिलेख सत्यापन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें कुल 64 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 5 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे

अभिलेख सत्यापन के बाद अंतिम रूप से 45 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की औपचारिक मेरिट सूची (Provisional Selection List) जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

👉 वेबसाइट: www.sssc.uk.gov.in

यह पूरी चयन प्रक्रिया आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बर्नवाल की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के तहत पूरी की गई है। चयन सूची को पारदर्शिता के साथ प्रकाशित किया गया है।

 

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts