गुड न्यूज़ : पांचवें दिन भी कोरोना का कोई नया मरीज नहीं। 125 रिपोर्ट नेगेटिव। संभल रहा उत्तराखंड

आज लगातार पांचवें दिन भी कोरोना का एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया।  कोरोना मरीजों का आंकड़ा 35 पर ही अटक गया है। जबकि अभी तक 7 मरीज ठीक हो करके डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना कोविड 19 के आज 125 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई।  अभी तक 1978 सैंपल टेस्टिंग […]

आज लगातार पांचवें दिन भी कोरोना का एक भी केस पॉजिटिव नहीं आया।
 कोरोना मरीजों का आंकड़ा 35 पर ही अटक गया है। जबकि अभी तक 7 मरीज ठीक हो करके डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना कोविड 19 के आज 125 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई।
 अभी तक 1978 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे जा चुके हैं। जिनमें से 1641 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 302 सैंपल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।
 लगातार पांचवें दिन कोरोना का कोई नया मरीज ना आने से उत्तराखंड में लॉक डाउन को काफी ढील मिल सकती है तथा कई तरह के कारोबार और दुकानों को खोलने में राहत मिल सकती है।
 इसके साथ ही जिन जिलों में कोरोना के एक भी केस सामने नहीं आया है, वहां पर काफी हद तक लॉक डाउन को शिथिल किया जा सकता है।

Also Read This

बड़ी खबर : खुशाल सिंह अधिकारी को हाईकोर्ट से राहत, पूरन फर्त्याल की याचिका खारिज

लोहाघाट विधानसभा सीट से जुड़े चार साल पुराने चुनावी विवाद पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी को बड़ी...

ब्रेकिंग : सोने के भाव में गिरावट, चांदी में मामूली तेजी; जानिए आज का हाल 

Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गुरुवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के भाव में गिरावट...

Related Posts