अपराध : मौलवी की अश्लील हरकत मामले में पीड़ित परिजनों की पैरवी कर रहे युवक के घर हमला..

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर  मदरसे की आड़ में बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़ित बच्चियों के परिवार संग पैरवी कर रहे युवक का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने घर पर घुस कर […]

कुमाऊं ब्यूरो विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर 

मदरसे की आड़ में बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में पीड़ित बच्चियों के परिवार संग पैरवी कर रहे युवक का गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया।

आरोप है कि इस दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने घर पर घुस कर उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी, मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं।

पुलिस ने मौलवी के खिलाफ पैरवी कर रहे व्यक्ति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के मलसी में दो पक्षों में विवाद हो गया । मामला इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई, घटना में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने गोली भी चलाई है, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है,जानकारी के मुताबिक मामला मौलवी प्रकरण से जुड़ा है।

दरअसल मलसी गांव में मदरसे की आड़ में मौलवी द्वारा अनेक नाबालिक बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था, इसके बाद गांव का रहने वाला नबी हसन बच्चियों के परिवारजनों के साथ मामले की पैरवी कर रहा था।

कुछ समय से सोशल मीडिया के माध्यम से नबी हसन को धमकी भी मिल रही थी, मंगलवार की रात में नबी हसन और मोहम्मद खुर्शीद के बीच विवाद हो गया था, देखते ही देखते विवाद हाथापाई में तब्दील हो गया, दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए, दोनों पक्षों के बीच जम कर हाथापाई के साथ साथ पथराव भी हुआ।

आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग भी की गई, घटना में एक पक्ष से नबी हसन, आयशा, आरिफा, मोहम्मद हसन घायल हुए हैं, परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप है, दूसरे पक्ष से शहीद अहमद, मोहम्मद यूसुफ, कबीर अहमद घायल हुए हैं, घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

जैसे ही घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया, आनन फानन में कोतवाली पुलिस सहित उच्चाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी ली गई। एसएसपी के निर्देश पर मलसी क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है, पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है, वहीं कोतवाली पुलिस ने मोहम्मद हसन की तहरीर पर कबीर अहमद, खुर्शीद अहमद, यूसुफ अहमद, अरबाज अंसारी, मुख्तयार आजम, रियाजुद्दीन, मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू, तैय्यब, इन्तखाब शाहिद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

 

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts