अपराध : नशे का कारोबार करना पड़ा भारी, एक फरार 2 गिरफ्तार।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

अल्मोड़ा

नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी बीच अल्मोड़ा स्थित भतरौजखान में पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जेनल के पास दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया है, ये तस्कर स्विफ्ट डिजायर कार में कट्टों में गांजा भरकर तस्करी कर रहे थे, पुलिस ने दोनों के खिलाफ भतरौजखान थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया, वहीं तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, तस्करी में लिप्त कार को भी सीज कर लिया गया है।

भतरौजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने जेनल के पास नौला गांव सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार UK04R-5051 को रुकने का इशारा किया तो कार चालक अभियुक्त भूपेश कुमार उर्फ बॉबी मौके का फायदा उठाकर कार की चाबी लेकर फरार हो गया, फरार चालक नई बस्ती नंबर 13 नया लालढांग जिला नैनीताल का रहने वाला है, इस दौरान कार की तलाशी ली गई तो कार में सवार श्याम पुरम थाना आईटीआई जिला उधमसिंह नगर निवासी रोहित कुमार और बैलपड़ाव थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल निवासी जीवन आर्या के कब्जे से 4 कट्टों में 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, दोनों तस्करों को गिरफ्तार करते हुए थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर कार को सीज कर लिया गया।

एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि फरार चालक भूपेश कुमार उर्फ बॉबी आबकारी अधिनियम की तारीख पर भिकियासैण कोर्ट आया था और वापस जाते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर सराईखेत इलाके से गांजा लेकर जा रहा था, वहीं अभियुक्त जीवन आर्या पर नशा तस्करी में लिप्त रहने पर पूर्व में गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई हो चुकी है, पूछताछ में पता चला कि अभियुक्त सराईखेत इलाके से गांजा लेकर तराई की ओर ले जा रहे थे, जिसे युवाओं को ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने का इरादा था, बरामद किए गए गांजा की कीमत 10 लाख 62 हजार 875 रुपए आंकी जा रही है, पुलिस टीम के द्वारा 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद करने पर एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस कर्मियों की सराहना की है, वहीं टीम के सराहनीय कार्य के लिए 5 हजार रुपये के नकद ईनाम से पुरस्कृत किया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts