अपराध : महिला से घर में घुसकर की छेड़छाड़, आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना  दिनेशपुर उधम सिंह नगर  दिनेशपुर क्षेत्र में महिला संग घर में घुस कर छेड़छाड़ करने और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 

दिनेशपुर उधम सिंह नगर 

दिनेशपुर क्षेत्र में महिला संग घर में घुस कर छेड़छाड़ करने और कानूनी कार्रवाई करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को सौंपी गई तहरीर में दिनेशपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि 29 अगस्त की रात्रि में वह कमरे में सो रही थी, उसके सास और ससुर बाहर सो रहे थे तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसकी खिड़की से अंदर घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा, शोर मचाने पर सास और ससुर भी कमरे में आ गए और आरोपी युवक को पकड़ लिया।

जिसके बाद आरोपी के पिता और भाई भी वहां पहुंच गए और उनके साथ गाली गलौज करने लगे, आरोप है की कानूनी कार्रवाई करने पर उन्होंने परिवार को देख लेने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित परिवार असुरक्षित महसूस कर रहा है, दिनेशपुर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दिनेशपुर एसओ नंदन रावत ने बताया कि पीड़ित महिला द्वारा एक युवक पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है, आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts