क्राइम : गला रेतकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में उगली घटना।

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना काशीपुर उधम सिंह नगर  पति ने शक के आधार पर की पत्नी की गला रेतकर हत्या आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा है, घटना की बेटे ने तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और गिरफ्तार कर लिया, तो वही पुलिस पूछताछ […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

काशीपुर उधम सिंह नगर 

पति ने शक के आधार पर की पत्नी की गला रेतकर हत्या आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार चल रहा है, घटना की बेटे ने तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी और गिरफ्तार कर लिया, तो वही पुलिस पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं।

मामले का खुलासा करते हुए काशीपुर सीओ दीपक सिंह ने बताया कि बीते रोज पुलिस को मिली सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि सुनीता देवी नाम की महिला खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी, मौके पर उपस्थित उसके पुत्र द्वारा बताया गया कि उसके सौतेले पिता भगवानदास यादव द्वारा चाकू मारकर मां की हत्या की गई है, बेटे ने बताया कि उसके पहले पिता की 8 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है, उसके बाद मां ने भगवान दास से कोर्ट मैरिज की थी।

घटना में महिला के बेटे सन्नी द्वारा कोतवाली काशीपुर में भगवानदास के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया, जिसके बाद शहर में नाकेबंदी की गई, आरोपी की तलाश आसपास के संदिग्ध स्थानों पर ढूंढने पर आरोपी भगवानदास, निवासी मोहल्ला ओझान, थाना काशीपुर को कलश मंडप को जाने वाली सड़क से रात में गिरफ्तार किया गया, आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1) बीएनएस के संबंध में गिरफ्तार किया गया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया गया कि मृतका सुनीता देवी उसकी दूसरी पत्नी थी, उसकी पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी और वह जल संस्थान में फिटर के पद पर था, उसे पत्नी पर शक था कि वह उसके अलावा अन्य लोगों के संपर्क में रहती है, केवल मेरी संपत्ति पर लालच रखती है, क्योंकि मुझे रिटायरमेंट पर अच्छा खासा पैसा मिला था और मैंने काफी संपत्ति जुटा ली थी, आरोपी ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन झगड़ा करती रहती थी और ताने मारती थी, बीते दिन कहासुनी में उसने सब्जी काट रही पत्नी की चाकू छीनकर हत्या कर दी जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।

Also Read This

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के पाँच वर्षीय कार्यकाल की सराहना, सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष ललित जोशी ने दी शुभकामनाएँ

देहरादून। सजग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी ने उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट कर...

राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी में हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चमोली बने चैंपियन

पुरोला, 16 अक्टूबर। नीरज उत्तराखंडी पुरोला स्थित खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय बालिका विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का गुरुवार को रोमांचक फाइनल मुकाबलों...

Related Posts