अपराध : खुलेआम रोडवेज पर हुई हाथापाई। महिला से की बदतमीजी। देंखे वीडियो..

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना हल्द्वानी से एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है,जहां हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर दो युवक एक परिवार से खुलेआम मारपीट कर रहे हैं । यह मामला देर रात 12 बजे का है, जहां बाइक सवार दो युवक कार सवार परिवार से मारपीट कर रहे हैं । रोडवेज बस […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

हल्द्वानी से एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है,जहां हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे पर दो युवक एक परिवार से खुलेआम मारपीट कर रहे हैं ।

यह मामला देर रात 12 बजे का है, जहां बाइक सवार दो युवक कार सवार परिवार से मारपीट कर रहे हैं । रोडवेज बस अड्डे पर रोजाना देश विदेश से हजारों यात्री कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी आते हैं।

वही कल रोडवेज बस अड्डे पर खुलेआम मारपीट हो रही है और लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं ।इतना ही नही ये दोनों युवक एक महिला से भी बदतमीजी कर रहे थे।

वीडियो में साफ दिख रहा है की मारपीट कर रहे युवक परिवार के एक युवक को मारने के लिए लोहे का स्टूल उठा रहे है, इन दिनों हल्द्वानी शहर में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही है वहीं मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद हल्द्वानी पुलिस हरकत में आई और मौके पर मारपीट कर रहे दो युवकों को पकड़कर कोतवाली ले आई जहां इनकी बाइक सीज कर कार्रवाई की जा रही है।

Also Read This

बड़ी खबर: सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का दावा। कांग्रेस का BJP पर हमला

रुद्रप्रयाग। रिपोर्ट - जयप्रकाश नौगाई उत्तराखंड में सरकारी जमीन और संपत्तियों को निजी हाथों में दिए जाने के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार...

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

Related Posts