अपराध : टहलने गई किशोरी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज।

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रुद्रपुर उधम सिंह नगर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, किशोरी रात में टहलने के लिए गई थी, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश करते हुए युवक के घर से बरामद किया, […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रुद्रपुर उधम सिंह नगर

दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, किशोरी रात में टहलने के लिए गई थी, जब वह काफी देर तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे तलाश करते हुए युवक के घर से बरामद किया, किशोरी ने युवक पर बहला फुसलाकर घर ले जाकर रेप करने का आरोप लगाया है, शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, पुलिस को सौंपी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन उसकी 14 साल की बेटी टहलने गई हुई थी, जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों उसे तलाशने में जुट गए जानकारी में आया की उसकी बेटी कानपुर यूपी के युवक के घर पर है, जिस पर परिजन युवक के घर पहुंचे तो उसकी नाबालिग बेटी युवक के घर में पाई गई।

इस दौरान बेटी ने परिजनों को बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर लाया और उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया, जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Also Read This

हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो पिकअप। एक की मौत, 11 घायल

मोरी/उत्तरकाशी, 15 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी तहसील मोरी के ग्राम खन्यासणी मोटर मार्ग पर मंगलवार शाम एक बोलेरो पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी...

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : अघोषित फैसले को अपने पक्ष में बताना मंत्री गणेश जोशी को पड़ा भारी, दूसरी पीठ को किया रैफर

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):-उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की 'आय से अधिक संपत्ति' मामले में न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने पूर्व में...

Related Posts