अपराध : महिला ठगों के जाल में फंसा युवक, गंवाई मोटी रकम

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना हल्द्वानी जनपद नैनीताल ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे तो वही अब गजब मामला सामने आया है ठगी में महिलाएं भी पुरुषों से आगे निकल रही हैं, मामला अब नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से सामने आया है, यहां शातिर प्रवृत्ति की दो महिलाओं ने एटीएम के अंदर […]

कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

हल्द्वानी जनपद नैनीताल

ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे तो वही अब गजब मामला सामने आया है ठगी में महिलाएं भी पुरुषों से आगे निकल रही हैं, मामला अब नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से सामने आया है, यहां शातिर प्रवृत्ति की दो महिलाओं ने एटीएम के अंदर पहुंचे युवक को झांसे लेकर कार्ड बदलकर उसके खाते से 53 हजार रुपये उड़ा लिए, अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बाद युवक सीधे हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गया, जहां अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, बताया जा रहा कि शुक्रवार दोपहर एटीएम के भीतर से पैसे निकाल रहे युवक को दिनदहाड़े दोनों महिलाओं ने ठगी का शिकार बना लिया।

जानकारी अनुसार पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड चांदनी चौक आनंदपुर निवासी बच्चे सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे वह कलावती कालोनी चौराहे पर स्थित एक एटीएम में पैसे निकालने गए थे, इस दौरान दो बार ट्राई करने के बाद भी पैसे नहीं निकले, इसके बाद उन्होंने बाहर खड़ी दो महिलाओं से पैसे निकालने के लिए मदद मांगी, इस दौरान महिलाओं ने युवक के एटीएम से पैसे निकलवाने में मदद करने लगी, उसके बावजूद भी पैसा नहीं निकला, इस दौरान महिलाओं ने मौका पाकर युवक को बातों में फंसा कर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।

युवक का आरोप है कि जब वह घर आया तो जो एटीएम उसके पास था, जब एटीएम को चेक किया तो एटीएम बदला हुआ पाया, थोड़ी देर बाद उसके खाते से 53330 रुपये निकल लिए गए हैं, पैसे निकालने का मैसेज आते ही उसके होश उड़ गए, इस दौरान युवक को ठगी का एहसास हुआ, वही कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है साथ ही सीसीटीवी चेक किया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: इस IPS अफसर को बनाया WCCB में उप निदेशक

देहरादून। 22 अगस्त, नीरज उत्तराखंडी  उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी प्रहलाद नारायण मीणा को वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) में उप...

ब्रेकिंग: पूर्व IAS बने उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त

देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व आईएएस अधिकारी दीपेंद्र चौधरी को उत्तराखंड सेवा का अधिकार आयोग का आयुक्त...

Related Posts