वीडियो : नदी में नहाने से रोकने पर वन दरोगा के साथ की युवकों ने की मारपीट

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना रामनगर बीते शाम रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले देचोरी रेंज के क्यारी गांव के पास से बहने वाली ‘खिचड़ी नदी’ में 5 से 6 युवक नहा रहे थे ,जिन्हें क्षेत्र के वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने नदी में न नहाने और नदी से बाहर निकलने को कहाँ तो ये […]

ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना

रामनगर

बीते शाम रामनगर वनप्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले देचोरी रेंज के क्यारी गांव के पास से बहने वाली ‘खिचड़ी नदी’ में 5 से 6 युवक नहा रहे थे ,जिन्हें क्षेत्र के वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने नदी में न नहाने और नदी से बाहर निकलने को कहाँ तो ये सभी युवक बौखला गए और इन्होंने वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी, वहीं पास में ही अन्य वनकर्मी ने पिटाई का वीडियो बना लिया।

जानकारी देते हुए पीड़ित वन दरोगा विजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनको गांव के लोगों ने सूचना दी कि गांव के पास से गुजरने वाली खिचड़ी नदी में कुछ लोग गाली गलौज के साथ ही नदी में नहा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वह सूचना पर मौके पर गये और उन्होंने उन युवाओं से नदी से हटने की अपील की, इस दौरान वह युवक बोखाला गए और 5 से 6 युवाओं ने उनके साथ मारपीट कर गालीगलौ की, बमुश्किल उन्होंने अपनी जान बचाई, उन्होंने कहा कि अब वह रामनगर कोतवाली में आए हैं और उन युवाओं के खिलाफ तहरीर दे रहे हैं।

वहीं क्षेत्र के ग्राम प्रधान नवीन चंद्र सती ने कहा कि इस क्षेत्र में आए दिन लोग आकर इस तरीके की हरकतें कर रहे हैं और अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल खराब कर रहे है।

उन्होंने कहा कि आज भी वन दरोगा के साथ कुछ युवकों ने लात घूसों से उनकी पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वीडियो:

 

Also Read This

सेवा, संवेदना और समर्पण के साथ मनाया सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह का जन्मदिवस

देहरादून।बिजेंद्र राणा टिहरी गढ़वाल की लोकप्रिय सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी का जन्मदिवस आज सेवा, संवेदना और जनकल्याण के भाव के साथ मनाया...

एक्शन : पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए शराब कैंटीन संचालक की हत्या के आरोपी,एक आरोपी घायल 

रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में शराब कैंटीन संचालक अमन हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा...

Related Posts