गुड न्यूज : इस दिन खुलेंगे गंगोत्री धाम के कपाट …..

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा। मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश […]

विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 10 मई को 12:25 बजे अभिजीत मुहूर्त और अमृत बेला पर खोले जाएंगे। इस अवसर पर गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा।

मंगलवार को श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के कार्यालय में कपाटोद्घान का मुहूर्त निकाला गया। समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल व सचिव सुरेश सेमवाल ने प्रेस वार्ता कर कपाटोद्घान के लिए तय मुहूर्त की जानकारी दी। 

वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को सुबह 7 बजे और बदरीनाथ धाम के कपाट 12 मई को ब्रह्ममुहुर्त में सुबह 6 बजे खुलेंगे। 

वहीं प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भी यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियाें के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य रहेगा।

Also Read This

बदहाली : एक माह से बंद कलाप मोटर मार्ग, वन भूमि स्वीकृति के इंतजार में बहाली का काम

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी विकासखंड मोरी का कोटगांव-कलाप मोटर मार्ग एक माह से बंद पड़ा है। 15 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के किमी आठ...

बड़ी खबर : बिजली कटौती के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद बनी सहमति

पुरोला/उत्तरकाशी। 18 सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी नगर क्षेत्र में लगातार हो रही अनियमित विद्युत आपूर्ति से परेशान व्यापारियों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया।...

Related Posts