मौसम अपडेट : अगले तीन दिन भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना…

मौसम विभाग ने 4 मार्च तक राज्य में मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 1 मार्च से 3 मार्च तक कहीं-कहीं भारी वर्षा-भारी बर्फबारी एवं 3500 मी से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने चमकने तथा 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से झौकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है। […]

मौसम विभाग ने 4 मार्च तक राज्य में मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए 1 मार्च से 3 मार्च तक कहीं-कहीं भारी वर्षा-भारी बर्फबारी एवं 3500 मी से अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने चमकने तथा 40 किलोमीटर तक की रफ्तार से झौकेदार हवाएं चलने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम वैज्ञानिक विक्रम सिंह ने शुक्रवार से राज्य में तीन दिन तक सक्रीय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ से राज्य में होने वाली भारी बरसात एवं बिजली चमकने के साथ आंधी तूफान की संभावना जताते हुए 2 मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

जबकि 1 मार्च को राज्य में येलो अलर्ट तथा 3 मार्च को वापस येलो अलर्ट जारी करते हुए सतर्कता बरतने की बात कही है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी‌, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर ,अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर, तथा हरिद्वार जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया है।

साथ ही मौसम विभाग ने दो मार्च को ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए उत्तरकाशी सहित राज्य के सभी जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा झौकेदार हवाएं 40 किलोमीटर से 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने तीन मार्च तक इन सभी जनपदों में येलो अलर्ट जारी कर गरजन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना बताते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की बात की है। साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि, 29 फरवरी तथा 4 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts