पिता की वतन वापसी के लिए बेटी की मुहिम बनी जन-आंदोलन, अब तक जुटे ₹1.40 करोड़ से अधिक

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी  सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका नौटियाल की मुहिम अब इंसानियत और सामूहिक सहयोग की मिसाल बनती जा रही है। पिता की वतन वापसी के लिए दीपिका ने ₹2 करोड़ 29 लाख की बड़ी धनराशि जुटाने […]

उत्तरकाशी। 11 सितंबर, नीरज उत्तराखंडी 

सऊदी अरब में फंसे उत्तरकाशी के गोरसाड़ा गांव निवासी इंद्रमणि नौटियाल को स्वदेश वापस लाने के लिए उनकी बेटी दीपिका नौटियाल की मुहिम अब इंसानियत और सामूहिक सहयोग की मिसाल बनती जा रही है। पिता की वतन वापसी के लिए दीपिका ने ₹2 करोड़ 29 लाख की बड़ी धनराशि जुटाने का संकल्प लिया है।

दीपिका के इस साहस और समर्पण से प्रभावित होकर उत्तराखंड समेत देश-विदेश से लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सामाजिक संगठनों, प्रवासी उत्तराखंडियों, व्यापारियों और आम लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार आर्थिक सहयोग देना शुरू किया है। अभियान के माध्यम से अब तक ₹1 करोड़ 40 लाख से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है।

महज एक परिवार की मदद से शुरू हुई यह पहल अब व्यापक जन-अभियान का रूप ले चुकी है। सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से अभियान की जानकारी लोगों तक पहुंच रही है और लगातार सहयोग मिल रहा है।

परिजनों का कहना है कि अभी करीब ₹89 लाख की राशि और जुटानी है। उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह देश-दुनिया से लगातार मदद के हाथ आगे बढ़ रहे हैं, उससे शेष धनराशि भी जल्द जुट जाएगी और इंद्रमणि नौटियाल सकुशल अपने परिवार और वतन लौट सकेंगे।

बेटी का संघर्ष अब सिर्फ अपने पिता के लिए नहीं, बल्कि यह संदेश भी दे रहा है कि संकट कितना ही बड़ा क्यों न हो, सामूहिक संवेदना और इंसानी मदद उसके सामने मजबूत दीवार बन सकती है।

Also Read This

UKPSC PCS 2026: उत्तराखंड में PCS के 67 पदों पर निकली भर्ती, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें पूरी डिटेल

देहरादून: उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ...

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

Related Posts