दुखद: यहां शराब के नशे में रात भर बारिश में भीगता रहा युवक, हुई मौत

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब के नशे में रातभर बरसात में सड़क पर पड़े रहने से युवक की मौत हो गई।  सूत्रों के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में एल्फिस्टन होटल के समीप रहने वाला 47 वर्षीय युवक रात को तल्लीताल स्थित चर्च के सामने, मॉल रोड की बेंच पर बैठा था।  नशे […]

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड के नैनीताल में शराब के नशे में रातभर बरसात में सड़क पर पड़े रहने से युवक की मौत हो गई। 

सूत्रों के अनुसार तल्लीताल क्षेत्र में एल्फिस्टन होटल के समीप रहने वाला 47 वर्षीय युवक रात को तल्लीताल स्थित चर्च के सामने, मॉल रोड की बेंच पर बैठा था। 

नशे कि हालत में बैठा युवक सवेरे तक उसी स्थिति में बरसात के बीच बैठा रह गया। 

सवेरे छह बजे राहगीरों ने युवक की स्थिति देखकर पुलिस को सूचित किया। 

पुलिस ने युवक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचित किया। युवक की उम्र लगभग 47 वर्ष बताई गई है जो बेरोजगार था और नशे का आदि था। 

युवक के परिजन सवेरे लगभग 7:30 बजे उसे लेने पहुंचे और पुलिस की मौजूदगी में शव को लेकर घर को लौट गए।

Also Read This

अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा अपडेट: मेडिकल जांच में अनफिट मिले पूर्व विधायक सुरेश राठौर, टला पॉलीग्राफ टेस्ट

हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर चल रही सीबीआई जांच के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व विधायक...

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। बैठक...

Related Posts