Dehradun Police Transfer: 30 दरोगा-इंस्पेक्टर का ट्रांसफर। देखें लिस्ट 

देहरादून पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। बुधवार देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए, जिससे कई प्रमुख थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। इस ट्रांसफर लिस्ट में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी जैसे अहम थानों के थानाध्यक्ष […]

देहरादून पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। बुधवार देर रात एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने 30 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए, जिससे कई प्रमुख थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

इस ट्रांसफर लिस्ट में प्रेमनगर, रायपुर और नेहरू कॉलोनी जैसे अहम थानों के थानाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।

प्रेमनगर थाने में तैनात कुंदन राम को हटाकर अब नरेश राठौर को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। नरेश राठौर को पुलिस लाइन से स्थानांतरित कर यह जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, नेहरू कॉलोनी थाने से संजीत कुमार को हटाकर रायपुर थाने भेजा गया है। नेहरू कॉलोनी थाने की कमान अब मनोज नौटियाल को सौंपी गई है, जिन्हें पुलिस लाइन से यहां तैनात किया गया है।

इसके अलावा कुठालगेट चौकी में भी बदलाव करते हुए प्रवीन सैनी को नया चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 26 अन्य निरीक्षक और उपनिरीक्षकों को भी विभिन्न थानों और चौकियों में इधर से उधर किया गया है।

माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून व्यवस्था को और मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

देखें लिस्ट:

Also Read This

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

बड़ी खबर: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी युवक को पुलिस ने देहरादून से दबोचा

मोरी/उत्तरकाशी, 10 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी थाना मोरी क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को...

Related Posts