Dehradun Accident:  250 मीटर गहरी खाई में गिरकर व्यक्ति की मौत। SDRF ने निकाला शव

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सूचना मिली कि एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना […]

देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

शनिवार देर रात थाना राजपुर क्षेत्र के आईटी पार्क चौकी अंतर्गत सूचना मिली कि एक व्यक्ति लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम को मौके पर भेजा गया।

खतरनाक हालात में चलाया गया सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ टीम ने दुर्गम और खतरनाक परिस्थितियों के बीच सर्च ऑपरेशन चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद जवान खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंचने में सफल रहे।

रेस्क्यू टीम जब तक व्यक्ति तक पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। टीम ने शव को सुरक्षित बाहर निकालकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts