Dehradun News: DAV कॉलेज छात्र संघ समारोह में चाकूबाजी। डांस के बीच छात्र पर हमला, मची भगदड़

देहरादून | Crime News | College Violence देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह के दौरान एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मुख्यमंत्री पुष्कर […]

देहरादून | Crime News | College Violence

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह के दौरान एक बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया

इस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी आज देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह शिरकत की थी, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां हंगामा हो गया।

डांस के दौरान हुआ हमला

घटना शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है, जब छात्र-छात्राएं हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के गानों पर मंच के सामने नृत्य कर रहे थे।

इसी दौरान काली शर्ट पहने एक युवक अचानक भीड़ में घुसा और एक छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया

छात्र गंभीर रूप से घायल

हमले में छात्र के दाहिने हाथ पर चार गहरे घाव आए हैं। घायल छात्र की पहचान गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो डीएवी इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र है।

गौरव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गजरौला का निवासी है और वर्तमान में देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रहा है।

घायल को तुरंत दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मौके पर मची भगदड़

घटना के बाद पंडाल में हड़कंप मच गया और कई छात्र-छात्राएं कार्यक्रम छोड़कर बाहर भागने लगे।

स्थिति बिगड़ते देख गायक मासूम शर्मा भी अपना कार्यक्रम बीच में छोड़कर चले गए।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts