बड़ी खबर : प्रदेश में इन्हें यूपीसीएल देगा नि:शुल्क बिजली कनेक्शन

उत्तराखंड के गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल निशुल्क बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।  ऊर्जा मंत्रालय और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ये योजना शुरू हुई है, जिसका खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी।  यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि […]

उत्तराखंड के गरीब जनजातीय परिवारों को यूपीसीएल निशुल्क बिजली कनेक्शन देगा। इसके लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। 

ऊर्जा मंत्रालय और जनजातीय कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयासों से ये योजना शुरू हुई है, जिसका खर्च केंद्र सरकार ही वहन करेगी। 

यूपीसीएल के निदेशक संचालन एमएल प्रसाद ने सभी मातहतों को निर्देश दिए हैं कि वह ऐसे घरों की पहचान करें और 31 दिसंबर तक उनके घरों के पास तक इलेक्ट्रिक नेटवर्क पहुंचा दें। जहां ज्यादा लंबी लाइन जानी है, वहां का काम निविदा के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हर ऐसे घर में बिजली कनेक्शन व मीटर लगाने पर न तो कोई सिक्योरिटी राशि ली जाएगी और न ही सर्विस चार्ज। निशुल्क कनेक्शन होंगे। 

मीटर लगाने के बाद मकान मालिक की मीटर के साथ तस्वीर, उस जगह की ज्योग्राफिकल लोकेशन के साथ विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद यूपीसीएल के स्तर से आरडीएसएस योजना के तहत इस खर्च का भुगतान केंद्र से मांगा जाएगा।

चंपावत जिले के पूर्णागिरी तालुका के 17 घरों को टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड सौर ऊर्जा से रोशन करेगा। इसके लिए कंपनी यहां सीएसआर फंड से सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट लगाएगा।

Also Read This

बड़ी खबर : एमए छात्रा को परीक्षा में बैठने से रोका ,जांच की मांग।  जानिए मामला 

पुरोला, 6 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी  राजकीय महाविद्यालय पुरोला में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एम.ए. प्रथम सेमेस्टर (ओपन) की एक छात्रा ने परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितता का...

बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं :सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था लगभग भगवान भरोसे, प्रसव के लिए 82 किमी तक का सफर करने की मजबूरी

पुरोला, 6 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी  हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के दुर्गम आराकोट-बंगाण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली लगातार गंभीर होती...

Related Posts