Dehradun Firing Case: Genz Bar गोलीकांड और मौत मामले में दसवां आरोपी भी गिरफ्तार

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे दसवें आरोपी वैभव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। राजपुर क्षेत्र […]

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चर्चित रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

मामले में फरार चल रहे दसवें आरोपी वैभव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड के सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।

राजपुर क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार वैभव कुमार हरियाणा के यमुनानगर का निवासी है, जिसे देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी थी, जबकि वैभव फरार था और उसकी तलाश में कई टीमें लगी हुई थीं।

पुलिस की कार्रवाई और बयान

प्रमेंद्र डोबाल (एसएसपी देहरादून) ने बताया कि मामले में नामजद सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सभी आरोपियों को हत्या की धाराओं में रिमांड पर लिया गया है और पुलिस सख्त पैरवी कर उन्हें सजा दिलाने की तैयारी कर रही है।

गिरफ्तार सभी आरोपियों के नाम

रोहित कुमार,मोहम्मद अखलाक उर्फ साबिर,संदीप कुमार,आदित्य चौधरी,आदेश गिरी,समीर चौधरी,मोहित अरोड़ा,शान्तनु त्यागी,काविश हुसैन त्यागी,वैभव कुमार

ये भी पढ़े :

कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम?

कुठालगेट गेट के पास जेन-जी रेस्टोरेंट पहुंचे है, जहां पर आरोपियों ने शराब पी और खाना था।

इस दौरान आरोपियों का बिल करीब 40 हजार रुपए का बना,आरोप है कि बिल को लेकर उनकी रेस्टोरेंट के स्टॉफ के साथ बहस हुई।

इस दौरान दोनों पक्षों के बीच बहस भी हुई थी,हालांकि देर रात को तो ये मामले जैसे-कैसे शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को देख लेने की धमकी दी थी।

बताया जा रहा है कि 30 मार्च सुबह को फिर से रेस्टोरेंट का स्टाफ और रात को विवाद करने वाले ग्राहक फिर से आमने सामने आ गए।

इस दौरान फार्च्यूनर कार में मौजूद रेस्टोरेंट का स्टाफ अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा,वहीं रात को झगड़ा करने वाले ग्राहक भी काली स्कॉर्पियो से फार्च्यूनर कार का पीछा करने लगे।

इस दौरान दोनों कारे जोहड़ी गांव की रोड पर पहुंच गई।

आरोप है कि स्कॉर्पियो में बैठे लोग आगे चल रहे फार्च्यूनर कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे,तभी वहां मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को एक गोली लग जाती और उनकी मौके पर ही मौत हो जाती थी। सुबह 6.30 बजे हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था, तभी से पुलिस आरोपियों को तलाश में जुटी हुई थी।

अब पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों (स्कॉर्पियो और फार्च्यूनर कार में सवार लोग) सभी दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : फिताड़ी में नहीं मोरी में लगेगी 25 लाख की अल्ट्रासाउंड मशीन

जिला योजना की सूची में फिताड़ी का नाम दर्ज होने से हुआ भ्रम, विधायक दुर्गेश लाल ने पत्रकार वार्ता में स्थिति की साफपुरोला,...

मिशन-2027 : कांग्रेस ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज,इस सीट पर पांच दावेदारों के नाम पर चर्चा

पुरोला/उत्तरकाशी, 20 अगस्त।नीरज उत्तराखंडी यमुना घाटी की पुरोला विधानसभा सीट पर मिशन-2027 को लेकर कांग्रेस संगठन ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्र...

Related Posts