Dehradun Accident News: तेज रफ्तार का कहर। पिता की मौत, बेटा समेत 2 घायल, गेट तोड़ घर में घुसी कार

Dehradun Accident News: राजधानी देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ओल्ड सर्वे रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को कुचल दिया और एक घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो […]

Dehradun Accident News: राजधानी देहरादून के डालनवाला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।

ओल्ड सर्वे रोड पर तेज रफ्तार इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए बाइक सवारों को कुचल दिया और एक घर में जा घुसी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पिता की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक, बाइक पर सवार पिता-पुत्र इस हादसे का शिकार हो गए। मृतक की पहचान रोहित फिलिप (48 वर्ष, निवासी ओल्ड सर्वे रोड) के रूप में हुई है, जबकि उनका बेटा अनूप (22 वर्ष) गंभीर रूप से घायल है।

दोनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रोहित की मौत हो गई, जबकि बेटे का इलाज जारी है।

नशे में था चालक, कई वाहनों को मारी टक्कर

पुलिस के अनुसार, आरोपी इनोवा चालक गुनीत सिंह नशे में धुत्त था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।

चालक ने पहले DL रोड पर एक कार को टक्कर मारी, फिर स्कूटी और बाइक को कुचलते हुए आगे बढ़ गया।

इस हादसे में स्कूटी सवार राहुल (निवासी अंबेडकर नगर) भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

घर में घुसी कार, मचा हड़कंप

बेकाबू कार यहीं नहीं रुकी और ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान का गेट तोड़कर अंदर घुस गई।

इस दौरान घर के अंदर खड़ी स्कूटी और कार भी क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों का चल रहा इलाज

घायल राहुल को पहले एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, बाद में उसे Max Hospital रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी चालक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी चालक गुनीत सिंह (43 वर्ष, निवासी डालनवाला) को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का मेडिकल कराया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून में तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। इस घटना ने शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read This

जॉब अपडेट : ISRO में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती शुरू । जानिए पूरी डिटेल्स

ISRO URSC Apprentice Recruitment 2026। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना...

बड़ी खबर : परीक्षा में गड़बड़ी पर कुलपति, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक होंगे जिम्मेदार

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने तकनीकी शिक्षा व्यवस्था को सुधारने और परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। तकनीकी शिक्षा...

Related Posts