Dehradun News: गैस कालाबाजरी पर डीएम सख्त ।अब तक कुल 362 सिलेंडर जब्त

देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी (Quick Response Team) ने जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए 7 गैस एजेंसियों और 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। छापेमारी में सामने आई अनियमितताएं क्यूआरटी टीम की […]

देहरादून। जनपद में एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्यूआरटी (Quick Response Team) ने जिलेभर में सघन छापेमारी अभियान चलाते हुए 7 गैस एजेंसियों और 87 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

छापेमारी में सामने आई अनियमितताएं

क्यूआरटी टीम की कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।

इस दौरान 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन की सख्ती के चलते अब तक एलपीजी गैस कालाबाजारी से जुड़े 6 मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।

अब तक के अभियान के दौरान कुल 210 घरेलू, 139 व्यावसायिक और 13 छोटे गैस सिलेंडर कुल मिलाकर 362 सिलेंडर जब्त किए गए हैं, जो इस कार्रवाई की गंभीरता को दर्शाता है।

ये भी पढ़े : Uttarakhand News: 25 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया वन विभाग का बाबू

डीएम का सख्त संदेश

सविन बंसल ने साफ निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग और गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं भी गैस की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

ये भी पढ़े : Uttarakhand News: 6 बड़े नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन । राजनीतिक हलचल तेज़ 

ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनहित में यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज। होंगे कई बड़े फैसले

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। सचिवालय में दोपहर 12:30 बजे से शुरू...

Related Posts