बिग ब्रेकिंग : देहरादून और नैनीताल में कल सभी स्कूल बंद । देखें आदेश 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन और नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 9 जुलाई 2026 को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद […]

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन और नैनीताल जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा 9 जुलाई 2026 को जिले में भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की संभावना जताए जाने के बाद दोनों जिले के जिलाधिकारीयों ने एक दिन के लिए सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

ऑरेंज अलर्ट के बाद लिया गया निर्णय

जारी आदेशो के अनुसार भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ताजा मौसम चेतावनी के आधार पर 9 जुलाई को जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यधिक तीव्र वर्षा की संभावना है।

संभावित आपदा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को देहरादून जिले के सभी सरकारी विद्यालय,अशासकीय विद्यालय,निजी विद्यालय,कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शिक्षण संस्थान,सभी आंगनबाड़ी केंद्र पूरी तरह बंद रहेंगे।

dehradun school holiday order

शिक्षा विभाग को दिए गए सख्त निर्देश

जिलाधिकारीयों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश संबंधी आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन व मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। विशेष रूप से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Also Read This

देहरादून में 41वां नेत्रदान पखवाड़ा: नेत्रदाताओं के परिवार सम्मानित, ‘किसी की अंधेरी दुनिया में रोशनी बनेगा नेत्रदान’

देहरादून। मृत्यु के बाद भी किसी के जीवन में रोशनी बनकर जीवित रहने का संदेश देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल (SMI) आई बैंक,...

एक्शन: ऋण फर्जीवाड़े पर जिला प्रशासन सख्त, एसआईटी जांच के निर्देश

देहरादून, 9 सितंबर 2026। नीरज उत्तराखंडी जनपद में ऋण एवं ऋण बीमा से जुड़े फर्जीवाड़े की लगातार मिल रही शिकायतों को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान...

Related Posts