Dhami Cabinet News: धामी कैबिनेट में 5 नए मंत्रियों की एंट्री 

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों की एंट्री हो गई। नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।  इन नेताओं को मिला मंत्रिमंडल में स्थान धामी कैबिनेट में राजपुर […]

देहरादून।
उत्तराखंड की राजनीति में आज बड़ा दिन रहा, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में पांच नए चेहरों की एंट्री हो गई।

नवरात्र के शुभ अवसर पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

 इन नेताओं को मिला मंत्रिमंडल में स्थान

धामी कैबिनेट में राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया है।

यह सभी चेहरे लंबे समय से संगठन और सरकार में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

 राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले खजान दास को शपथ दिलाई।

इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर सभी का ध्यान खींचा।

मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा ने भी क्रमवार मंत्री पद की शपथ ली।

क्षेत्रीय और जातीय संतुलन पर खास फोकस

कैबिनेट में पहले से खाली चल रहे पांच पदों को भरते हुए सरकार ने संतुलन साधने की कोशिश की है।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों का चयन उनके पिछले चार वर्षों के कामकाज और प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

इसके साथ ही क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट को नया स्वरूप दिया गया है।

लंबे समय से चल रही थी चर्चा

प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रही थीं।

राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कई दौर की बैठकों और मंथन के बाद आखिरकार इस विस्तार को अंतिम रूप दिया गया।

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts