बड़ी खबर : धामी ने कसी नकेल। तीन साल में 63 जेल

धामी सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस रही है। धामी सरकार में भ्रष्टाचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जा रही है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने के बाद से अभी तक भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में 63 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें से आठ अफसर और 55 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

यहां सबसे बड़ी बात है कि उत्तराखंड में धामी सरकार द्वारा केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर ही कार्यवाही नहीं की जा रही बल्कि आईएएस, आईएफएस,पीसीएस, पुलिस, इंजीनियरिंग विभाग के उच्च स्तर के अधिकारी भी सलाखों के पीछे हैं।

भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई को लेकर धामी सरकार ने संदेश दिया कि भ्रष्टाचार करने वाला छोटा हो या बड़ा, सभी को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 

सीएम धामी के निर्देश पर ही टोल फ्री नम्बर-1064 और एक ऐप को भी लॉन्च किया गया। इसके अलावा सीएम की ओर से विजिलेंस विभाग की लगातार करीब से निगरानी की गई। 

इसी का नतीजा रहा कि विजिलेंस लगातार एक्शन में है और अभी तक 2024 में 16 ट्रैप की प्रक्रिया विजिलेंस की ओर से पूरी की गई। 21 भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा गया है। इनमें दो बड़े अफसर और 19 कर्मचारी भी शामिल हैं। 

वर्ष 2023 में भी 18 ट्रैप में 20 को जेल भेजा गया।जबकि, 2022 में 14 ट्रैप में 15 और 2021 में छह ट्रैप में सात लोगों को जेल भेजा गया। 

 

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts