दुखद: यहां कावड़ियों के वाहन को बाइक ने मारी टक्कर, पिता-बेटी समेत तीन की मौत

कावड़ियों की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पिता-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। यह हादसा दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार(30) निवासी ग्राम फीना चांदपुर बिजनौर, उसकी पत्नी पूजा […]

कावड़ियों की गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी जिसमें पिता-बेटी समेत तीन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने डाक कांवड़ियों के वाहन को कब्जे में ले लिया है। यह हादसा दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर शंकराचार्य चौक के पास हुआ।

पुलिस के अनुसार, रोहित कुमार(30) निवासी ग्राम फीना चांदपुर बिजनौर, उसकी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी माही और नॉनी उर्फ पुष्पेन्द्र(22) पुत्र चरण सिंह निवासी अहमदपुर निंगू नगला छजलेट मुरादाबाद सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करते थे और रावली महदूद में किराए के मकान में रह रहे थे। 

मंगलवार की देर रात वे मोटरसाइकिल से बिजनौर की तरफ लौट रहे थे। जैसे ही वह शंकराचार्य चौक के पास पहुंचे डाक कांवड़ियों के छोटा हाथी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से चारों लोग नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने नॉनी उर्फ पुष्पेंद्र, रोहित और माही को मृत घोषित कर दिया। जबकि पूजा का उपचार चल रहा है।  

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts