एक्शन(वीडियो): अवैध अतिक्रमण पर डीएम सख्त । JCB से कराया ध्वस्त

देहरादून, 21 अप्रैल 2026 रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी जनपद देहरादून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। मा० मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल […]

देहरादून, 21 अप्रैल 2026
रिपोर्ट -नीरज उत्तराखंडी

जनपद देहरादून में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी है। मा० मुख्यमंत्री के निर्देशन में प्रशासन द्वारा सार्वजनिक संपत्तियों को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपदभर में अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में चकतुनवाला क्षेत्र के निवासियों द्वारा की गई शिकायत पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।

निर्देशों के अनुपालन में तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव ने राजस्व निरीक्षक माजरा एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया। जांच आख्या जिलाधिकारी को प्रस्तुत किए जाने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि नगर निगम की सड़क पर अनाधिकृत रूप से दीवार का निर्माण किया गया है, जिससे आमजन को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने अवैध दीवार को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसके तहत राजस्व विभाग एवं नगर निगम देहरादून के अधिकारियों को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया।

निर्धारित समय पर राजस्व विभाग, नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों की टीम आवश्यक संसाधनों एवं पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मार्ग से अवैध रूप से निर्मित दीवार को हटाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि समन्वय बनाकर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Also Read This:

देंखे वीडियो :

Also Read This

नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर दौड़े युवा,डॉल्फिन इंस्टिट्यूट में 5 किमी हेल्थ वॉक/रन का आयोजन

देहरादून, 1 अक्टूबर 2026। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज (डीआईबीएनएस), मांडूवाला में “मेरा स्वास्थ्य, मेरा...

बड़ी खबर: 12 शिक्षकों के पद खाली, बोर्ड परीक्षा नजदीक; छात्राओं और अभिभावकों ने खोला मोर्चा

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के बैतालघाट इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।...

Related Posts