बिग ब्रेकिंग : दून विश्वविद्यालय की कुलपति का बढ़ा छह माह कार्यकाल

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है दून विश्वविद्यालय के कुलपति का 6 माह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। दून विश्वविद्यालय, देहरादून के वर्तमान पदधारक कुलपति का कार्यकाल दिनांक 18 जनवरी, 2024 को पूर्ण हो रहा है। लेकिन विश्वविद्यालय में नियमित नये कुलपति के चयन […]

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है दून विश्वविद्यालय के कुलपति का 6 माह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

दून विश्वविद्यालय, देहरादून के वर्तमान पदधारक कुलपति का कार्यकाल दिनांक 18 जनवरी, 2024 को पूर्ण हो रहा है।

लेकिन विश्वविद्यालय में नियमित नये कुलपति के चयन की प्रक्रिया तथा शासन से तत्सम्बन्धी कोई प्रस्ताव अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके चलते यह संभव नहीं है कि वर्तमान कुलपति के कार्यकाल की अवधि दिनांक 18 जनवरी, 2024 की समाप्ति से पूर्व  नए कुलपति के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाये।

इसलिए दून विश्वविद्यालय, देहरादून की प्रथम परिनियमावली, 2009 के परिनियम-3 के उपनियम (7) के अन्तर्गत कुलाधिपति में निहित शक्तियों का उपयोग करते हुए यह आदेश पारित किये जाते हैं कि दिनांक 19 जनवरी, 2024 से अग्रेत्तर छः माह अथवा नियमित कुलपति की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले हो, तक वर्तमान कुलपति डा० सुरेखा डंगवाल, विश्वविद्यालय के कुलपति के कार्यों व उत्तरदायित्वों का निर्वहन उन्हीं शर्तों पर करती रहेंगी,जिन पर विश्वविद्यालय के कुलपति के पद पर उनकी नियुक्ति हुई थी।

देखें आदेश: 

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts