बड़ी खबर : दवा कारोबारी के घर ईडी का छापा। मचा हड़कंप …

हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ED ने सुबह सुबह छापेमारी कर दी, जिससे हड़कंप मच गया।  देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची। ईडी की छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने […]

हल्द्वानी में दवा कारोबारी के घर ED ने सुबह सुबह छापेमारी कर दी, जिससे हड़कंप मच गया। 

देहरादून पुलिस के साथ ईडी की टीम की 12 गाड़ियां सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर तिकोनिया स्थित बनमीत नरूला के घर पहुंची। ईडी की छापेमारी से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

अमेरिका में प्रतिबंधित दवाइयों को बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में सजा काट रहे बनमीत नरूला के तिकोनिया स्थित आवास में शुक्रवार को ईडी की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के वक्त बनमीत नरूला के घर में उनके पिता सुरजीत नरूला और परिवार के लोग मौजूद थे। छापेमारी के बाद से किसी भी बाहरी व्यक्ति को घर के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। बाहरी लोग काम करने आए तो उनको अंदर जाने नहीं दिया गया।

Ed की टीम ने अलमारी और तिजोरी का ताला खोलने के लिए चाबी बनाने वाले को बुलाया । इसके बाद ईडी की टीम ने अलमारी और तिजोरी के साथ घर में रखे तमाम दस्तावेज खंगाले। जानकारी मिली हैं कि ईडी की टीम मामले से जुड़े अन्य स्थानों पर भी छापेमारी कर रही है।

हलद्वानी निवासी बनमीत सिंह को अप्रैल 2019 में लंदन में गिरफ्तार किया गया था और 2023 में अमेरिका में प्रत्यर्पित किया गया था। उसे कोलंबस अदालत के समक्ष नियंत्रित पदार्थों को वितरित करने के इरादे से रखने की साजिश और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने का दोषी ठहराया गया और सात साल की सजा सुनाई गई थी। 

 

Also Read This

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

बड़ी खबर: IFS अधिकारी की पदोन्नति पर उठे गंभीर सवाल। IPR न भरने के बावजूद लेवल-17 में प्रमोशन का आरोप; CBI जांच की मांग

देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में भारतीय वन सेवा (IFS) के एक वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। एक...

Related Posts