एक्शन : वरिष्ठ IFS अधिकारी को पद से हटाया, जानिए कारण..

वरिष्ठ आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक को उनके पद से हटाते हुए वन विभाग के मुख्यालय में हाफ ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। सुशांत पटनायक पर आरोप है कि, उन्होंने विभाग में ही तैनात एक महिला कर्मचारी से अभद्रता की है। प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत के आधार […]

वरिष्ठ आईएफएस अफसर सुशांत पटनायक को उनके पद से हटाते हुए वन विभाग के मुख्यालय में हाफ ऑफिस से अटैच कर दिया गया है। सुशांत पटनायक पर आरोप है कि, उन्होंने विभाग में ही तैनात एक महिला कर्मचारी से अभद्रता की है।

प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण आरके सुधांशु ने महिला की शिकायत के आधार पर बिना देर किए यह बड़ी कार्रवाई की है।

आपको बताते चलें कि, सुशांत पटनायक पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात थे, जानकारी देते हुए प्रमुख सचिव आरके सुधांशु ने बताया है कि, महिला संबंधी अपराध बेहद गंभीर विषय है और ऐसे मामले में लिखित शिकायत मिलते ही कार्रवाई की गई है। साथ ही मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग: इन जिलों में कल स्कूल बंद,देंखे आदेश 

उत्तराखंड में लगातार सक्रिय मानसून के बीच मौसम विज्ञान विभाग ने 6 अगस्त 2026 के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट...

ब्रेकिंग : देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला। 559 पदों पर होगा चयन

देहरादून, 05 अगस्त 2026/ नीरज उत्तराखंडी देहरादून जनपद के बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर उपलब्ध होने जा रहा...

Related Posts