सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रकटोत्सव, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 10 फरवरी को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर को […]

देहरादून।

दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादे गद्दी नशीन एवं पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जन्मदिवस (प्रकटोत्सव 10 फरवरी) के पावन अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा 10 फरवरी 2026 (मंगलवार) को एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर को सेवा दिवस के रूप में श्रद्धा, सेवा और समर्पण की भावना के साथ मनाया जाएगा।

 

इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में जनरल चिकित्सा सेवाओं के साथ-साथ सभी सुपरस्पेशलिटी सेवाएं भी पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर के लिए पंजीकरण सुबह 08 बजे से शुरू होगा, जबकि मरीज सुबह 09 बजे से दोपहर 03 बजे तक विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

 

अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूजनीय श्री महंत देवेन्द्र दास जी महाराज के प्रकटोत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति तक उच्चस्तरीय, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए 7, 8 और 9 फरवरी को सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक पूर्व पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके लिए मरीज मोबाइल नंबर 9389922423 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सामान्य विभागों के लिए 10 फरवरी को शिविर स्थल पर ही पंजीकरण किया जाएगा।

 

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, सभी प्रकार की लैब जांचें एवं आवश्यक चिकित्सकीय प्रोसीजर बिना किसी शुल्क के किए जाएंगे। शिविर में पंजीकृत मरीजों के ऑपरेशन और अन्य चिकित्सा प्रक्रियाएं भी पूर्णतः निःशुल्क संपन्न कराई जाएंगी। इसके साथ ही डॉक्टरों से परामर्श के बाद मरीजों को तीन दिन की दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

 

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल द्वारा आयोजित यह सेवा दिवस जनकल्याण, मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण है, जिसका उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है।

Also Read This

बड़ी खबर: ब्रिडकुल के 14 निर्माण कार्यों में आठ पूरे, छह प्रगति पर। फिर भी लागत और भुगतान की जानकारी पर पर्दा

यमुना घाटी में सड़क-पुल परियोजनाओं पर करोड़ों का काम, सूचना मांगने पर जिम्मेदारों की टालमटोल; उच्चाधिकारी से संपर्क के बाद मिली आधी-अधूरी जानकारीपुरोला,...

बड़ी खबर: तीन तलाक के बाद हलाला का कथित दबाव। पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार

देहरादून: पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट, तीन तलाक देने और दोबारा साथ रखने के...

Related Posts