अपडेट: फ्री राशन लेने वालों के लिए काम की खबर।अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ चल रहा अभियान

अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना के तहत हर महीने राशन लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है। केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारें भी […]

अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना के तहत हर महीने राशन लेते हैं तो यह खबर आपके काम की है।

केंद्र की मोदी सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दिया जा रहा है।

इसके अलावा विभिन्न राज्य सरकारें भी गरीबों के लिए राशन मुहैया करा रही हैं। राशन मुहैया कराने के लिए सरकारों की तरफ से पात्रता की शर्तें रखी गई हैं।

सरकार नोटिस में आया कि पिछले कुछ दिनों में ऐसे लोगों ने भी राशन योजना का फायदा उठाया जो इस योजना के लिए पात्र नहीं थे।

सरकार की तरफ अपात्र राशन कार्ड धारकों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पिछले दिनों हरियाणा में 9 लाख राशन कार्ड रद्द किये गए हैं, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल बजट के दौरान की गई 80 प्रतिशत घोषणाओं को पूरा कर दिया है। अप्रैल, 2023 से बजट के नए प्रावधानों पर काम शरू कर दिया जाएगा।

9 लाख में से आयकर भरने वाले 3 लाख लोग मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से सुविधाओं को ऑनलाइन और अंत्योदय पर जोर दिया जा रहा है,ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का फायदा मिल सके।

सीएम ने बताया कि पीपीजी के जरिये 12 लाख नए राशन कार्ड तैयार किए गए हैं।9 लाख फर्जी राशन कार्ड को रद्द किया गया है।

उन्होंने बताया कि 9 लाख में से आयकर भरने वाले 3 लाख लोग शामिल थे,इतना ही नहीं जिन लोगों के राशन कार्ड कैंसल किये गए हैं, उनमें 80 हजार सरकारी कर्मचारी भी थे।

Also Read This

देहरादून के CIMS-UIHMT में ‘धरोहर-2026’ का आगाज, ‘नवरंग’ थीम पर दिखेगा प्रतिभाओं का जलवा

देहरादून, 2 नवंबर। सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, देहरादून में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘धरोहर-2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस वर्ष महोत्सव की...

SGRRU खेलोत्सव-2026 का भव्य समापन, मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के छह दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘खेलोत्सव-2026’ का सोमवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ।28...

Related Posts