बड़ी खबर : उत्तराखंड पहुंचा वीर शहीदों का पार्थिव शरीर, आंखे नम

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे। जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर सेना के विमान से आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे।  […]

बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में हुए आतंकी हमले में गढ़वाल मंडल के दो वीर बलिदानी हो गए थे।

जम्मू के पुंछ जिले के बफलियाज इलाके में आतंकी हमले में बलिदान हुए गौतम कुमार और नायक वीरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर सेना के विमान से आज सोमवार को उत्तराखंड पहुंचे। 

पार्थिव शरीर को यहां सेना ने दोनों बलिदानी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीएम धामी ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इसके बाद दोनों के पार्थिव शरीरों को सेना के हेलीकॉप्टर से उनके घर भेजा गया। घर पर शहीदों के पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

 पौड़ी जिले के कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार (29) की तैनाती 89 आर्म्ड कोर में थी।

वहीं,चमोली जिले के बमियाला गांव के वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts