बिग न्यूज: दीपावाली से पहले कार और बाइक पर GST घटने की तैयारी। गाड़ियां होंगी 10% तक सस्ती

ऑटो सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार दिवाली से पहले कार और बाइक पर लगने वाली GST दरों में कटौती कर सकती है। वर्तमान में छोटी कारों और टू-व्हीलर्स पर 28% GST लगता है, जिसे घटाकर 18% करने की तैयारी चल रही है। कार और बाइक खरीदने के लिए लोग […]

ऑटो सेक्टर से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार दिवाली से पहले कार और बाइक पर लगने वाली GST दरों में कटौती कर सकती है। वर्तमान में छोटी कारों और टू-व्हीलर्स पर 28% GST लगता है, जिसे घटाकर 18% करने की तैयारी चल रही है।

कार और बाइक खरीदने के लिए लोग कर रहे इंतजार

GST दरें कम होने की खबर से ग्राहकों ने नई गाड़ी और बाइक खरीदने का फैसला टाल दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया जाता है तो वाहनों की कीमतों में करीब 10% की कटौती हो सकती है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलेगा और बिक्री में जबरदस्त तेजी देखने को मिलेगी।

अगस्त में गाड़ियों की बिक्री पर असर

ऑटो रजिस्ट्रेशन के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अगस्त महीने में ट्रैक्टर की बिक्री में 32% की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं टू-व्हीलर और ट्रक की बिक्री में 6-7% की बढ़ोतरी हुई है। लेकिन पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री सिर्फ 1% बढ़ी है, जो दर्शाता है कि लोग दिवाली तक GST दरों में कटौती का इंतजार कर रहे हैं।

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

GST कम होने से टू-व्हीलर और छोटी पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में जबरदस्त तेजी आएगी। इससे ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को भी बड़ी राहत मिलेगी।

GST परिषद की बैठक

सूत्रों के अनुसार, GST परिषद की बैठक 3 या 4 सितंबर को हो सकती है, जिसमें नई दरों पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। इस बैठक में 28% GST स्लैब को खत्म करने का प्रस्ताव भी रखा जा सकता है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) और ट्रैक्टरों पर GST दर 5% तक करने का सुझाव है। लग्जरी गाड़ियों पर पहले की तरह 40% टैक्स जारी रहेगा।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts