गेस्ट टीचर्स की महानिदेशक बंशीधर तिवारी से वार्ता। शिक्षा मंत्री से बैठक कराने का आश्वासन

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से गेस्ट टीचर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। गेस्ट टीचरों ने धरने के साथ ही सड़को पर उतरकर प्रदर्शन किया, जिससे कहीं ना कहीं सरकार पर दबाव बन रहा है।
इन्हीं सबके चलते शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी गेस्ट टीचरों के बीच पहुंचे। और उन्होंने गेस्ट टीचरों को उनके सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आश्वासन दिया।
गेस्ट टीचरों की बीच पहुंचने से पहले माध्यमिक अतिथि शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सूचना निदेशालय में शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी से वार्ता हुई।
शिक्षा महानिदेशक ने आश्वासन दिया कि सोमवार को शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में गेस्ट टीचर्स संघ के साथ बैठक होगी, जिसमें उनकी सुरक्षित भविष्य की मांग, वेतन 40 हजार और प्रभावित व्यायाम प्रक्षिशित शिक्षकों के समायोजन को लेकर चर्चा होगी। साथ ही प्रतिनिधिमंडल की मांग पर शिक्षा महानिदेशक ने स्वयं बैरिकेडिंग पर आकर वहां बैठे गेस्ट टीचरों के सामने बात की ।
बैरिकेडिंग के पास महानिदेशक बंशीधर तिवारी आये और उन्होंने अतिथि शिक्षकों की मांगों को पूरा करने का वायदा किया। साथ ही इस सम्बंध में डीजी मंत्री जी की अध्यक्षता में बैठक आहूत करेंगे। अतिथि शिक्षकों का कहना है कि उनका जब उनकी मांग पूरी नहीं होती शिक्षा निदेशालय में धरना जारी रहेगा।
प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष अभिषेक भट्ट, कार्यकारी अध्यक्ष आशीष जोशी, दौलत जगूड़ी, पुनीत पन्त, विकी रावत, ललित डंगवाल, शिखा थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts