दुखद : दून में फिर गुलदार का हमला । 10 साल के बच्चे की मौत…

दून से सटे इलाकों में बीते दो माह में गुलदार के हमले की तीसरी घटना सामने आई हैं। बढ़ते गुलदार के हमलो से लोगों में दहशत का माहौल है। रविवार करीब साढ़े आठ बजे मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने […]

दून से सटे इलाकों में बीते दो माह में गुलदार के हमले की तीसरी घटना सामने आई हैं।

बढ़ते गुलदार के हमलो से लोगों में दहशत का माहौल है।

रविवार करीब साढ़े आठ बजे मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीना लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। 

वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे की तरफ वन क्षेत्र में बड़ी वन गुर्जर बस्ती है। यहां पर गुर्जरों के करीब 10-12 डेरे हैं। रियासत रात को शौच के लिए अपने डेरे से बाहर आया था। इसी बीच गुलदार रियासत को उठाकर ले जाने लगा। बच्चों ने शोर मचाया तो डेरों में मौजूद लोग गुलदार की ओर दौड़े।

गुलदार बच्चे को ज्यादा दूर नहीं ले जा सका कि लोगों ने बच्चे को गुलदार के जबड़ों से छुड़ा लिया। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर कैंट थाना पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंच गई हैं।बच्चे की गर्दन पर बड़ा घाव है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts