हादसा : यहां पेड़ से टकराई कार। बुआ-भतीजे की मौत, तीन घायल…

सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की हुई मौत जबकि तीन लोग घायल हैं ।घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र की है । प्राप्त जानकारी अनुसार,सभी लोग उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले थे, जोकि हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस […]

सड़क हादसे में बुआ और भतीजे की हुई मौत जबकि तीन लोग घायल हैं ।घायलों का सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।घटना कालाढूंगी थाना क्षेत्र की है ।

प्राप्त जानकारी अनुसार,सभी लोग उत्तर प्रदेश रामपुर के रहने वाले थे, जोकि हल्द्वानी में हुई एक रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे ।

वाहन सवार उत्तर प्रदेश रामपुर जिले के टांडा बादली मोहल्ला मनिहारन निवासी फिरासत अली,जुबेर हिलाल, शाहनाज पत्नी जुल्फिकार,मुसब्बिहा पत्नी हाजी शकीर और एक चार वर्षीय मासूम कार संख्या यूपी 14 सीएफ 0234 से हल्द्वानी में किसी रिश्तेदार की मौत के बाद दफन से वापस लौट रहे थे ।

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के बाजपुर मार्ग में गड़प्पु जंगल में उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई ।

हादसे में मुसब्बिहा और फिरासत की मौके पर ही मौत हो गई (बुआ और भतीजा) ।  

घायलों को कालाढूंगी अस्पताल से 108 की मदद से हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।

कालाढूंगी थाना प्रभारी भगवान महर ने बताया कि प्रथम दृष्टि बताया जा रहा है कि कार चालक को नींद की झपकी आने से कार पेड़ से टकरा गई,जिस कारण हादसा हुआ है। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts