हादसा: पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने टक्कर। 20 वर्षीय युवती की मौत

नैनीताल/हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भाखड़ा पुल पर हुआ भीषण सड़क हादसा जानकारी […]

नैनीताल/हल्द्वानी:
उत्तराखंड के हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती की जान चली गई, जबकि उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई।

हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

भाखड़ा पुल पर हुआ भीषण सड़क हादसा

जानकारी के अनुसार, भाखड़ा पुल के पास एक पिकअप वाहन और स्कूटी के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 20 वर्षीय युवती की मौके पर मौत

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालाढूंगी भेजा गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी 20 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

दूसरी युवती की हालत गंभीर

हादसे में घायल दूसरी युवती, जो लामाचौड़ क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं, की हालत गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

ये महत्वपूर्ण खबरें भी जरूर पढ़े:

सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल उठाए हैं।

पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,मंगलवार शाम पिकअप और स्कूटी की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

Also Read This

डॉक्टर बनने की राह छोड़ रिसर्च को चुना, जौनसार की बेटी नव्या चौहान ने IISER पुणे में बनाई जगह

NEET UG में सफलता के साथ देश के शीर्ष विज्ञान एवं शोध संस्थान में चयन, क्षेत्र की बेटियों के लिए बनीं प्रेरणाचकराता, 11...

बड़ी खबर : उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक में 12.31 लाख के गबन का आरोपी एजेंट गिरफ्तार

ऋषिकेश: उत्तराखंड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की ऋषिकेश शाखा में खाताधारकों से जमा कराने के नाम पर ली गई लाखों रुपये की रकम के गबन...

Related Posts