बिग ब्रेकिंग : हल्द्वानी में भारी बवाल । कल सभी स्कूल बंद, आदेश जारी

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।  खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वनभूलपुरा में हुए हंगामे के मद्देनजर नौनिहाल और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, […]

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल को देखते हुए हल्द्वानी में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। 

खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि वनभूलपुरा में हुए हंगामे के मद्देनजर नौनिहाल और स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

नैनीताल जिले के हलद्वानी में गुरुवार शाम को जमकर हिंसा हुई। हलद्वानी के बनभूलपुरा में अवैध मदरसे को हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम पर जमकर पथराव किया गया। 

पथराव के अलावा कई जगहों पर आगजनी भी कई गई। पथराव में 50 से भी अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

हिंसा की घटना के बाद पुलिस फोर्स के साथ-साथ केंद्रीय बलों को भी भेजा जा रहा है। इसके अलावा शहरभर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। 

वहीं, हलद्वानी में शुक्रवार को सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर के इस आईएएस को मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली/देहरादून।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हिमांशु खुराना को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को कथित तौर पर 10...

Related Posts