Haridwar Murder News: मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। लक्सर के भोगपुर गांव स्थित मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने पुजारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए। रविवार सुबह मंदिर […]

हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर कोतवाली क्षेत्र में एक मंदिर के अंदर पुजारी की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया।

लक्सर के भोगपुर गांव स्थित मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने पुजारी पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

रविवार सुबह मंदिर के अंदर पुजारी का खून से लथपथ शव मिलने के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई।

मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी क्षेत्र के गोधना गांव का निवासी था।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

तीन महीने पहले ही आया था मंदिर

जानकारी के मुताबिक, भोगपुर गांव निवासी संजय सैनी द्वारा बनाए गए निजी मंदिर में यह पुजारी करीब तीन महीने पहले आया था।

पुजारी राजवीर मंदिर में रहकर पूजा-पाठ करता था,साफ-सफाई और सेवा कार्य भी संभालता था।

निजी मंदिर स्वामी के अनुसार किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी।

शनिवार शाम को मंदिर स्वामी ने उससे मुलाकात की थी, तब सब कुछ सामान्य था।

हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

मंदिर स्वामी ने घटना को हत्या बताते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, साक्ष्य एकत्रित किए गए।

पुलिस के अनुसार,पुजारी के सिर और शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। धारदार हथियार से हमले की आशंका है ।

हालाँकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी।

हर एंगल से जांच जारी

पुलिस फिलहाल मामले की हर एंगल से जांच कर रही है:

  • हत्या का कारण
  • आरोपियों की पहचान
  • घटना के समय की गतिविधियां

घटना के बाद भोगपुर गांव में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : इस जिले में कल सभी स्कूल बंद,देंखे आदेश

देहरादून, 19 अगस्त। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मौसम के बिगड़ते मिजाज और भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा...

ब्रेकिंग : भाजपा ने बदले सांगठनिक जिलों के प्रभारी,अब इनके हाथ कमान 

देहरादून, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के सभी...

Related Posts