हाईकोर्ट न्यूज : जानिए क्यों जारी हुआ वन विकास निगम और सरकार को नोटिस

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च  ने गौला नदी से निकली उपखनिज सामग्री के मैन्युअल तुलान(तोल)और अवैध खनन पर वन विकास निगम और सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 4 जनवरी को होनी तय हुई है।     अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी याचिकाकर्ता पीयूष जोशी ने उच्च न्यायालय में एक […]

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड उच्च  ने गौला नदी से निकली उपखनिज सामग्री के मैन्युअल तुलान(तोल)और अवैध खनन पर वन विकास निगम और सरकार को नोटिस जारी किया है। अगली सुनवाई 4 जनवरी को होनी तय हुई है।

    अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली ने बताया कि हल्द्वानी के हल्दूचौड़ निवासी याचिकाकर्ता पीयूष जोशी ने उच्च न्यायालय में एक जनहित डालकर कहा कि नदियों में खनन सामग्री को नियमानुसार न तोलकर नियमविरुद्ध तोला जा रहा है। इससे सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। कहा कि गौला नदी में अवैध खनन और इलेक्ट्रॉनिक कांटों की जगह मैनुअल तरीके से माप तोल चल रही है। इसमें, मात्रा के आधार पर आर.बी.एम.का आंकलन किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा है और अवैध खनन को बढ़ावा मिल रहा है। आज जनहित याचिका को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने वन विकास निगम और अन्य पक्षकारो को नोटिस जारी कर मामले की सुनवाई चार जनवरी के लिए रख दी है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts