दुखद : बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रौंदा, हुई मौत

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने दो जिंदगियां लील ली।  मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यहां एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रौंद दिया।  हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान बेटों की […]

उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक हादसे ने दो जिंदगियां लील ली। 

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,यहां एक बेकाबू ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवको को रौंद दिया। 

हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जवान बेटों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार,हादसा कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के पास हुआ है।  दो युवक मोटरसाईकिल पर सवार होकर घर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार दस टायरा ट्रक ने मुक्तिधाम के समीप दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में दोनों मोटरसाइकिल सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।आनन-फानन मे पुलिस को घटना की सूचना दी।

वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को 108 की मदद से हल्द्वानी भेज दिया। जहां दोनों का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। 

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts