हल्द्वानी हिंसा : पुलिस के हत्थे चढ़े 5 उपद्रवी । अन्य की तलाश जारी

रिर्पोट : मुकेश कुमार  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार (8 फरवरी) को नगर निगम ने जेसीबी लगाकर अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा पैदा हो गई थी। अब हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस को बड़ी […]

रिर्पोट : मुकेश कुमार 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार (8 फरवरी) को नगर निगम ने जेसीबी लगाकर अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त कर दिया था, जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा पैदा हो गई थी। अब हल्द्वानी के बनभूलपुरा में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में 8 फरवरी को हुई हिंसा मामले में नैनीताल पुलिस ने 5 उपद्रवी गिरफ्तार किए हैं। CCTV और अन्य साक्ष्यों के आधार पर इन 5 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। 

बनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र से कर्फ्यू हटा दिया गया है। वहीं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है, जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही हैं।

नैनीताल पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किए गए उपद्रवियों के नाम :

  • महबूब आलम पुत्र अब्दुल रउफ निवासी लाईन नं0-16, बनभूलपुरा
  • जीशान परवेज पुत्र स्व० जलील अहमद निवासी वार्ड नं-21 इन्द्रानगर लाईन नम्बर-14
  • बनभूलपुरा, अरशद पुत्र अमीर अहमद निवासी लाईन नं -12 बनभूलपुरा, 
  • जावेद सिद्दीकी पुत्र स्व० अब्दुल मोइन निवासी लाईन नं-17बनभूलपुरा 
  • असलम उर्फ अस्लम चौधरी पुत्र स्व० इब्राहिम निवासी लाइन नं-3, बनमूलपुरा हैं।

 

प्रशासन के मुताबिक़ उपद्रवियों की भीड़ ने पेट्रोल बम भी फेंका और आगजनी भी की। उसके बाद अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा पुलिस थाने का घेराव करने की कोशिश की। जिसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई। इस हिंसा के बाद शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। इंटरनेट बंद कर दिए गए।

प्रशासन की ओर से उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया गया। हिंसा के अगले दिन 9 फरवरी को चारों ओर सन्नाटा दिखा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपद्रवियों पर कार्रवाई कर रही और आरोपियों की गिरफ्तारी कर रही है। 

आपको बता दें कि वनभूलपुरा क्षेत्र को छोड़कर अन्य क्षेत्र में कर्फ्यू हटाया गया। अति आवश्यक सामग्री की आपूर्ति सामान्य चल रही है। थाना बनभूलपुरा को सुचारू रूप संचालित किया जा चुका है, थाने पर समस्त कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गई है जो गिरफ्तारी के लिए कार्य कर रही है।

 

Also Read This

ब्रेकिंग: उत्तराखंड कैडर के इस आईएएस को मिली केंद्र में अहम जिम्मेदारी

नई दिल्ली/देहरादून।नीरज उत्तराखंडी उत्तराखंड कैडर के वर्ष 2015 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी हिमांशु खुराना को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई...

एक्शन: 10 हजार की रिश्वत लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार

हरिद्वार: उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई में रानीपुर कोतवाली में तैनात एक महिला सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को कथित तौर पर 10...

Related Posts