हादसा : नदी में गिरी कार। चार की मौत

बागेश्वर में बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।घटना देर रात की बताई जा रही हैं।  मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में […]

बागेश्वर में बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।घटना देर रात की बताई जा रही हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी, जो सीधे नदी में गिरी है। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल आनन-फानन में कार हादसे की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की टीम ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। जहां से शवों को पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया है।

अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 35 से 40 साल के बीच है।

Also Read This

बड़ी खबर: अस्पताल में विधायक के बेटे और डॉक्टर की भिड़ंत। मारपीट और हथियार लहराने के आरोप

भगवानपुर: हरिद्वार जिले के भगवानपुर क्षेत्र स्थित आरोग्यम अस्पताल में बुधवार शाम मरीज के उपचार को लेकर विवाद के बाद जमकर हंगामा हो गया।जानकारी...

बड़ी खबर: एम्स में नौकरी के नाम पर फर्जीवाड़ा। पांच पर एफआईआर

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश के किच्छा स्थित निर्माणाधीन सैटेलाइट सेंटर में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित फर्जीवाड़े के मामले में पुलिस ने पांच लोगों...

Related Posts