बड़ी खबर: बिजली गिरने से मृत नवयुवक के परिवार को क्षेत्र विधायक दुर्गेश्वर लाल ने प्रदान की 4 लाख की सहायता राशि

25 जून 2023 पुरोला । नीरज उत्तराखंडी   कल यानी 25 जून को पुरोला तहसील के अंतर्गत रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये।  सभी लोग क्यारियों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे, युवक की असमय दर्दनाक मौत से गांव में मातम […]

25 जून 2023 पुरोला ।

नीरज उत्तराखंडी 

 कल यानी 25 जून को पुरोला तहसील के अंतर्गत रविवार को आसमानी बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गये।  सभी लोग क्यारियों में धान की रोपाई का काम कर रहे थे, युवक की असमय दर्दनाक मौत से गांव में मातम छा गया।

पुरोला में  घटित ह्दय विदारक घटना पर क्षेत्र विधायक दुर्गेश्वर लाल  ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बधाया  तथा यथा संभव सहायता का भरोसा दिया।

उन्होंने तहसील पुरोला अंतर्गत  क॔डियाल गांव में  बज्रपात से नवयुवक अभिषेक जयाड़ा पुत्र धीरपाल की आकस्मिक मृत्यु की दुःखद घटना पर तत्काल 4 लाख रुपए की सहायता करवाकर पीड़ित परिवार को आकस्मिक राहत राशि 4 लाख का चैक प्रदान किया। क्षेत्र विधायक दुर्गेश्वर लाल ने पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts