बड़ी खबर: देर रात शहर की सड़कों का डीएम ने किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

देहरादून की सड़कों पर देर रात डीएम सोनिका ने निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि प्रांतीय खंड/ निर्माण खंड, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्डे भरान के कार्यों मैं किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। साथ ही ड्रेनेज […]

देहरादून की सड़कों पर देर रात डीएम सोनिका ने निरीक्षण किया, साथ ही अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लोनिवि प्रांतीय खंड/ निर्माण खंड, स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़कों के गड्डे भरान के कार्यों मैं किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। साथ ही ड्रेनेज सिस्टम के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी राजपुर रोड, राजपुर रोड से क्रॉस मॉल रोड, ईसी रोड से होते हुए सहस्त्रधारा क्रॉसिंग पर निरीक्षण कर रही हैं और अभी आईटी पार्क होते हुए कैनाल रोड से राजपुर रोड तक निरीक्षण करेंगी। 

  डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए सड़कों पर जलभराव ने होने की बात कही साथ ही उचित व्यवस्था इसके लिए की जाए ऐसा निर्देशित किया।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड एवं प्रांतीय खंड के अधिकारी सहित स्मार्ट सिटी के अधिकारी मौजूद रहे। जिला अधिकारी का निरीक्षण अभी गतिमान है जो कि देर रात तक चलेगा।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts