बड़ी खबर : सीएम आवास पहुंचे इस वरिष्ठ IAS की बिगड़ी तबीयत। हॉस्पिटल में भर्ती…

सोमवार की देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की तबियत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उसके बाद मैक्स से उन्हें सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।  जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से पहुंचे थे। प्रारम्भिक जांच के बाद उनके […]

सोमवार की देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल की तबियत बिगड़ने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।  उसके बाद मैक्स से उन्हें सिनर्जी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से पहुंचे थे। प्रारम्भिक जांच के बाद उनके ब्रेन में क्लॉटिंग बताई गई है।

आबकारी आयुक्त किसी पत्रावली को लेकर मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत की।

सीएम धामी ने आईएएस अधिकारी के समुचित उपचार को लेकर निर्देश जारी किए हैं। उनके स्वास्थ्य को स्थिर बताया गया। और चिकित्सको ने उन्हें विशेष ऑब्जरवेशन में रखा है।

Also Read This

जिज्ञासा विश्वविद्यालय में तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन का आयोजन

जिज्ञासा विश्वविद्यालय, देहरादून में दो दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय बहुविषयी अनुसंधान एवं नवाचार सम्मेलन (एनसीएमआरआई–2026) का शुभारंभ माननीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) इरफ़ान खान के मार्गदर्शन...

बिग ब्रेकिंग: धामी कैबिनेट आज; आंगनबाड़ी मानदेय, गेस्ट टीचर और बैणी-भुली योजना पर बड़े फैसले संभव

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज, 27 नवंबर को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने...

Related Posts