बिग न्यूज : इस IFS अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पढ़े मामला

उत्तराखंड पुलिस ने IFS सुशांत कुमार पटनायक के खिलाफ़ महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी सचिव उत्तराखण्ड पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड में तैनात थे। आईएफएस अधिकारी के पद पर रहते हुए विभाग में कार्यरत युवती का शोषण का गंभीर आरोप लगा है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने पटनायक […]

उत्तराखंड पुलिस ने IFS सुशांत कुमार पटनायक के खिलाफ़ महिला कर्मी के साथ छेड़छाड़ मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आरोपी सचिव उत्तराखण्ड पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड में तैनात थे। आईएफएस अधिकारी के पद पर रहते हुए विभाग में कार्यरत युवती का शोषण का गंभीर आरोप लगा है।

युवती की तहरीर पर पुलिस ने पटनायक के खिलाफ धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। 

खबर है कि इस मामले में युवती ने कुछ इलेक्ट्रॉनिक सुबुत पुलिस को दिए हैं।जिसके कारण आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस ने धारा 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।धारा 354 छेड़खानी की धारा है, जिसकी शिकायत हुई थी।

उत्तराखंड में आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक ताकतवर अफसर में गिने जाते थे। हाल ही में उन पर विभाग की एक महिला कर्मचारी ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

पूरा मामला सामने आने के बाद शासन ने सुशांत पटनायक को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से हटा दिया था और उन्हें वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक हाफ के कार्यालय में अटैच किया गया था।

इस प्रकरण में एक तरफ पहले ही जिला स्तरीय विशाखा कमेटी CDO देहरादून की अध्यक्षता में जांच कर रही है, तो वहीं अब पुलिस भी प्रकरण पर अपने स्तर से जांच करने वाली है।

Also Read This

बदहाली : 13 साल से सड़क अधूरी, 6 साल से पुल गायब; डंडी-कंडी पर बीमार

मोरी/उत्तरकाशी। 18 सितंबर। नीरज उत्तराखंडी सीमांत विकासखंड मोरी के दूरस्थ लिवाड़ी गांव में सड़क सुविधा की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। 21 वर्षीय...

बड़ी खबर :हनी मिशन में ‘मधु’ की जगह सवालों का छत्ता! घटिया बी-बॉक्स, बीमार कॉलोनी और मानकविहीन टूल किट बांटने के आरोप

मोरी, उत्तरकाशी। सितंबर 2026।नीरज उत्तराखंडी खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार की हनी मिशन योजना के तहत मोरी...

Related Posts